31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

मध्यप्रदेश ओलिंपिक संघ की कार्यकारिणी घोषित

जबलपुर | मध्यप्रदेश ओिलंपिक संघ की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। 2017 से 2021 तक के लिए गठित नई कार्यकारिणी में नौ उपाध्यक्ष और छह सहसचिव बनाए गए। भोपाल के विश्वास सारंग, उज्जैन के डॉ. मोहन यादव, इंदौर से अनिल धूपर, ओम सोनी, प्रशांत सिंह उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए। जबलपुर के दिग्वजयसिंह को फिर से सचिव तथा इंदौर के पूर्व विधायक जीतू जिराती को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह संघ के मुख्य संरक्षक तथा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर एवं प्रदेश के खेलमंत्री यशोधराराजे सिंधिया संरक्षक मनोनीत की गई हैं। संघ की गत एजीएम में फिर सर्वानुमति से अध्यक्ष चुने गए रमेश मेंदोला ने संघ की नई टीम घोषित की। गठित कार्यकारिणी में नगर का वर्चस्व रहा। अधिकांश लोगों को इस कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

नई कार्यकारिणी इस प्रकार है- मुख्य संरक्षक : शिवराजसिंह चौहान मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश, संरक्षक: कैलाश विजयवर्गीय, नरेंद्रसिंह तोमर, यशोधराराजे सिंधिया। अध्यक्ष : रमेश मेंदोला। उपाध्यक्ष : प्रशांत सिंह, अिनल धूपर, विश्वास सारंग, डॉ. मोहन यादव, संजय सेठ, ओम सोनी, संदीप जायसवाल, अमिताभ जैन, वीडी शर्मा, सचिव : दिग्वजयसिंह। कोषाध्यक्ष : जीतू जिराती। सहसचिव : डीके विद्यार्थी, वीरेंद्र सिंह, विवेक जैन, राजेश यादव, प्रशांत कुशवाह, केएस गिल, कार्यकारिणी सदस्य : एसएस लक्कड़, पीपी सलूजा, वीएस राजपूत, प्रदीप लारिया, प्रवीण अनावकर, विजय पाल सिंह, चंदूराव शिंदे, लोकबहादुर, श्रीकांत तिवारी, शिशिर तिवारी, श्रीमती सारिका गुप्ता।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles