मध्यप्रदेश पुलिस के खिलाडियों ने मास्टर्स एथलेटिक्स में जीते स्वर्ण

0

भोपाल। मप्र पुलिस की 23 वीं वाहिनी विसबल ,भोपाल की महिला खिलाडियों ने जयपुर में आयोजित मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लिया है। इसमें मप्र पुलिस की महिला खिलाड़ी उप निरीक्षक रशीदा जहां ने 80 मीटर हर्डल्स में स्वर्ण जीता ,300 मीटर हर्डल्स में स्वर्ण व 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीते। इसके अलावा शैली थामस ने ट्रिपल जम्प में स्वर्ण ,लॉन्ग जम्प में स्वर्ण पदक अर्जित किया। वहीं विमल विकराल ने 5000 मी. पैदल मीटर चाल में कांस्य व 100 मी. फर्राटा दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। अतिरिक्त एडीजी विजय यादव , उपमहानिरझक दीपक वर्मा ने पदक विजेता खिलाडियों को बधाई दी है। इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक कमला रावत मौजूद थी।

SEE THIS ALSO – बाघा बॉर्डर की अनुभव यात्रा के लिए युवाओं के दल ने किया प्रस्थान