अखिल भारतीय सिविल सेवा महिला एवं पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए मप्र टीम का चयन ट्रायल संपन्न

0

भोपाल.
ओडिशा के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में 14 से 25 नवम्बर, 2023 तक आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा महिला एवं पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मध्यप्रदेश सिविल सेवा हॉकी टीम का चयन ट्रायल आज मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी लिंक रोड नम्बर -1 भोपाल के सी आर सी स्टेडियम भोपाल में सम्पन्न हुआ। मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में चयन होने के लिए प्रदेश के महिला और पुरुष हॉकी खिलाड़ियों ने ट्रायल्स में हिस्सा लेकर प्रतिभा प्रदर्शन किया।

यहां उल्लेखनीय है कि हॉकी टीम में चयनित सभी खिलाड़ी शासकीय सेवा के साथ साथ हॉकी खेल में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप अष्टैया तथा मध्य प्रदेश पुरूष हॉकी अकादमी के सहायक कोच डॉ. हबीब हसन की निगरानी में चयन प्रक्रिया पूर्ण की गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी मुईन उद्दीन कुरैशी, अमृत लाल कीरो, रेहान खान, फ़िरोज़ अली, राजू कुमार, (मंदसौर), अब्दुल वहीद, आमिर खान, सफ़दर ख़ान, अर्पित मिश्रा (सिवनी), राहुल यादव (जबलपुर) तथा महिला हॉकी खिलाड़ियों में रुबीना कोसर, रेणु निगम, बिल्किसजहां, सविता सुर्वे, प्रीति नायडू, पूनम रायकवार (नर्मदापुरम) मौजूद थी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here