भोपाल। जबलपुर में खेलीजा रहीं वूमेन्स अंडर 23 क्रिकेट प्रतियोगिता मै विधर्व ने टॉस जीतकर मध्य प्रदेश को पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मध्य प्रदेश ने 19.5 ओवर मैं कुल 93/10 रन बनाए सलोनी ने 16 व प्रीति यादव ने 15 और तमन्ना निगम ने 12 रन का योगदान दिया ,विदर्भ की और से वनकर ने 3 और कोहले ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया। जवाबी पारी खेलते हुए विदर्भ 20ओवर में 7 विकेट खोकर 92 रन ही बना सकी विधर्व की और से भोंगदे ने 23 फूलमाली ने 19 रन बनाए, मध्यप्रदेश की और से खब्बू गेंदबाज़ प्रीति यादव ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4ओवर में सिर्फ़ 11 रन देकर तीन खिलाड़ियों को आउट किया इस प्रकार मध्य प्रदेश ने ये मैच 1 रन से जीता मध्य प्रदेश ने प्रतियोगिता में अपनी दूसरी जीत दर्ज करली।

