हॉकी मध्य प्रदेश ने हॉकी भोपाल को 4-1 से हराया
भोपाल। हिसार (हरियाणा) में खेली जा रही 9वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के अन्तर्गत पूल ‘बी’ में आज खेले गए दिलचस्प मैच में मध्य प्रदेश महिला हाॅकी अकादमी ने छत्तीसगढ़ हॉकी को 9-1 से परास्त कर एकतरफा मुकाबला जीत लिया। आज खेले गए दिलचस्प मुकाबले में मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की खिलाड़ी राखी प्रजापति ने पांचवें मिनट में पहला पेनाल्टी कॉर्नर गोल मारकर टीम की विजयी शुरुआत की। मैच के 8वें मिनट में अकादमी के खिलाड़ी सविता और 12वें मिनट में साधना सेंगर ने 1-1 फील्ड गोल कर टीम को 3-0 से आगे कर दिया। मैच के 22वें मिनट में छत्तीसगढ़ हॉकी टीम की खिलाड़ी लक्ष्मी चंदेल ने पहला और एकमात्र गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया लेकिन मैच के अंत तक छत्तीसगढ़ हॉकी टीम की ओर से कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर पाई। मैच के 25वें मिनट में मध्य प्रदेश हाॅकी अकादमी की खिलाड़ी कंचन निधि और 34वें मिनट में साधना सेंगर ने 1-1 फील्ड गोल मारा। जबकि अकादमी की ही खिलाड़ी नवदीप कौर ने 39वें और सविता ने 44वें मिनट में 1-1 पेनाल्टी कॉर्नर तथा 52वें मिनट में प्रांशु परिहार और 58वें मिनट में राखी प्रजापति ने एक-एक फील्ड गोल्ड मारकर टीम को 9-1 से जीत दिलाई। इसी तरह खेले गए एक अन्य मैच में हॉकी मध्य प्रदेश ने हाॅकी भोपाल को 4-1 से हराया।


