राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस टीम इवेंट्स में मध्यप्रदेश ने जीता स्वर्ण पदक

0

देवास: मोहाली पंजाब में 29 मई से 02 जून 2024 तक खेली गई 21 वीं राष्ट्रीय सीनियर सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ियों ने टीम इवेंट्स में स्वर्ण पदक जीता।साथ ही टीम इवेंट्स में महिला वर्ग में रजत पदक जीता। मध्य प्रदेश सॉफ्ट टेनिस संघ के सचिव एवं विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सागते ने बताया कि इसी प्रकार इंडिविजुअल डबल्स में जय मीणा योगेश चौधरी स्वर्ण तथा इंडिविजुअल सिंगल्स जय मीणा,आध्या तिवारी ने रजत व मिक्स डबल्स में जय मीणा व आध्या तिवारी ने स्वर्ण पदक जीत कर मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रदेश की अध्यक्ष श्रीमती गौरीसिंह, सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष डॉ समीरा नईम, राधेश्याम सोलंकी, दे वि प्रा के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव,रायसिंह सैंधव,देवास जिला सॉफ्टटेनिस संघ के अध्यक्ष महेश चौहान, हेमेन्द्र निगम, मनीष जायसवाल, एस एन नामदेव, विपुल चौहान, राजेन्द्र विजवर्गीय, विजय वर्मा, सुनील चौधरी आदि ने बधाई दी। मध्यप्रदेश टीम कोच गौरव कदम एवं मैनेजर प्रीति पवार थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here