भोपाल। नागपुर (महाराष्ट्र) में 20 से 22 जून 2025 तक आयोजित अंडर-15 राष्ट्रीय बालक/बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के पहलवानों ने दो स्वर्ण,चार सिल्वर एवं पांच कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक अर्जित किए। 44 किलोग्राम गिरिकोरोमन को में श्लोक प्रजापति ने स्वर्ण पदक साथ ही बालिका वर्ग में सुखमन कौर ने 58 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। पदक विजेताओं को मध्य प्रदेश कुश्ती संघ और अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल भोपाल के पदाधिकारीयो ने बधाई दी है।
पदक विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं
- 44-कि.ग्री. ग्रीकोरोमन गोल्ड श्लोक प्रजापति।
- 58-कि.ग्रा. बालिका वर्ग गोल्ड सुखमन कौर।
- 54-कि.ग्रा. बालिका वर्ग सिल्वर अनीशा नायक।
- 75 कि.ग्रा.फ्री़ स्टाइल ,सिल्वर बलराम मिश्रा।
- 85+कि.ग्रा. फ्री़ स्टाइल, सिल्वर रुद्राक्ष पाटोंना।
- 57-कि.ग्रा. ग्रीकोरोमन सिल्वर नैतिक चौहान।
- 36- किलोग्राम बालिका वर्ग ब्रोंज अान्या रैकवार।
- 38-कि.ग्रा. फ्री स्टाइल ब्रॉन्ज इशांत पाल।
- 41-कि.ग्रा. ग्रीकोरोमन ब्रॉन्ज भावेश तवर।
- 75-कि.ग्रा ग्रीकोरोमन ब्रॉन्ज बलराम मिश्रा।
- 85-कि.ग्रा. ग्रीकोरोमन, ब्रॉन्ज वैदिक जोशी।


