ओडिशा प्रीमियर लीग थ्रोबॉल चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश की शोभा सरयाम का शानदार प्रदर्शन

0

NST NEWS, भोपाल। ओडिशा के जगन्नाथ पुरी में 19 से 22 जून 2026 तक आयोजित ओडिशा प्रीमियर लीग महिला थ्रोबॉल चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश की खिलाड़ी शोभा सरयाम ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कलिंगा फाइटर्स की ओर से खेलते हुए टीम को पांच मैचों में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के दौरान एक मुकाबले में उन्होंने टीम की कप्तानी भी संभाली और अपने नेतृत्व कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। शोभा सरयाम पिछले दस वर्षों से लगातार मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिताओं में भाग ले रही हैं। उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उन्हें प्रदेश की प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल किया है। हाल ही में उन्हें आदिवासी समाज द्वारा भी उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया था।

शोभा की इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने शोभा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मध्यप्रदेश थ्रोबॉल एसोसिएशन के सचिव अविनाश बुरबुरे ने भी शोभा सरयाम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। एसोसिएशन के पदाधिकारी हेमंत कपूर, संतोष वर्मा, जोईस थॉमस और सुरेश चैनानी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here