31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

महाबली वॉरियर्स और दैनिक जनचर्चा ने दर्ज की जीत

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल संभाग क्रिकेट संघ और पब्लिक वाणी द्वारा आयोजित स्वर्गीय ठाकुर हुकुम सिंह स्मृति अखिल भारतीय ग्रीन पैराडाइस कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को महाबली वॉरियर्स और दैनिक जनचर्चा की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले ओल्ड कैम्पियन मैदान पर खेले गए। दिन के पहले मैच में मीडिया इलेवन और महाबली वॉरियर्स आमने सामने थे। मीडिया इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 126 रन बनाए। टीम की ओर से विवेक साध्य ने 26, आयुष नेगी ने 25 और प्रभात शुक्ला ने 17 रन जोड़े। महाबली वॉरियर्स के ब्रह्मदेव, राहुल, मनोज और मजहर ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए महाबली वॉरियर्स ने बेहतरीन शुरुआत की। नागेंद्र नेगी ने 42, सोनू ने 25 और सुनील ने 23 रन बनाकर टीम को 11.5 ओवर में 129/3 तक पहुंचा दिया। मैच 7 विकेट से वॉरियर्स ने जीत लिया। मीडिया इलेवन की ओर से आयुष और अश्विनी ने एक-एक विकेट लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए ब्रह्मदेव सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में दैनिक जनचर्चा और डॉ. रज़ा इलेवन आमने-सामने थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दैनिक जनचर्चा ने 174/9 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जय देवनानी ने 63 रनों की बेहतरीन पारी खेली। ज़मरान जावेद ने 26 और लविन मंदानी ने 18 रन बनाए। डॉ. रज़ा की ओर से शिवा सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए, जबकि लोकेश मालवीय ने दो विकेट लिए।

जवाबी पारी में डॉ. रज़ा इलेवन ने संघर्ष किया लेकिन टीम 156/8 तक ही पहुंच सकी और मुकाबला 18 रन से हार गई। नितेश पलिया ने 36, जबकि अम्बर हसन और लोकेश मालवीय ने 35-35 रन जोड़े। दैनिक जनचर्चा के ज़मरान जावेद ने 4 और अंकित शर्मा ने 3 विकेट लिए। दोहरे प्रदर्शन के लिए ज़मरान जावेद और उत्कृष्ट गेंदबाजी के लिए शिवा सिंह को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच दिया गया। पुरस्कार राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नेहा साहू, वरिष्ठ क्रिकेटर हेमंत कुमार सूदन और सुरेंद्र सिंह बैस ने प्रदान किए।

आज के मैच:

ओल्ड कैम्पियन मैदान

ब्लेज़िंग यॉर्कर बनाम राफेल इलेवन – सुबह 8:30 बजे

माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय बनाम इनकम टैक्स – दोपहर 12:30 बजे

बाबे-अली मैदान

स्कोप यूनिवर्सिटी बनाम सुपर हिटर्स – सुबह 8:30 बजे

नगर निगम कमिश्नर इलेवन बनाम भेल भोपाल – दोपहर 12:30 बजे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles