महाकौशल खेल सम्मान: खेलों से होता है सर्वांगीण विकास : लेफ्टिनेंट जनरल पी एस शेखावत

0

जबलपुर। प्रदेश के महाकौशल क्षेत्र की अग्रणी खेल संस्था महाकौशल क्रीडा परिषद द्वारा हॉकी खेल के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलों के क्षेत्र में अपना जलवा बिखरने वाले वर्तमान व पूर्व महिला एवं पुरुष सितारा खिलाड़ियों को मानस भवन में खेल प्रेमियों,प्रशिक्षकों, खेल संघो के पदाधिकारीयों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल पी एस शेखावत एवं प्रमुख अतिथियों के रूप में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू,भारतीय सेना के परमवीर चक्र प्राप्त योगेंद्र यादव, अर्जुन अवार्ड प्राप्त भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी पूर्व ओलंपियन सैयद जलालुद्दीन रिजवी, वरिष्ठ हृदय रोग चिकित्सक डॉ पुष्पराज पटेल, डॉ नीरज जैन नेफ्रोलॉजिस्ट, व्यवसायी पिंकी जैन,की उपस्थिति में स्व. पी नायडू को मरणोपरांत एवं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की क्रिकेटर शुचि उपाध्याय को सर्वोच्च खेल सम्मान महाकौशल खेल शिरोमणि अलंकार की ट्राफी एवं 11000 रुपए नगद राशि से सम्मानित किया गया जबकि 27 खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट खेल कौशल के लिए महाकौशल खेल रत्न से सम्मानित किया गया।

इन सभी 20 पुरुष व 9 महिला खिलाड़ियों को आयोजकों की ओर से सुंदर प्रमाण पत्र सम्मान पत्र पगड़ी टाई ब्लेजर पहना कर₹5000 की नगद राशि प्रदान की गई खेलों को बढ़ावा देने खेल वातावरण निर्मित करने वाली खेल संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया इसके पूर्व हनुमान जी की पूजा कर उनके चित्र पर मंच आसीन अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया तत्पश्चात कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रजलान करके किया गया जहां बांसुरी की धुन पर हनुमान चालीसा की प्रस्तुति की गई तो वहीं राष्ट्रभक्ति धुन पर बॉडीबिल्डिंग का प्रदर्शन किया गया मंच आसीन अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा किया गया,संचालन डॉ प्रशांत मिश्रा ने किया आभार प्रदर्शन रोहित यादव ने किया।

महाकौशल क्रीडा परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक गुप्ता, आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिनव जैन,संयोजक रवि पटेल, आरिफ बेग,सचिव वीरेंद्र सिंह ठाकुर,उपाध्यक्ष मनोज सेठ, सत्येंद्र ज्योतिषी, महासचिव राजेश राजपूत, आशीष तिवारी कोषाध्यक्ष हेमंत नायडू सह सचिव योगेंद्र तिवारी आलोक असाटी रोहित चोपड़ा लोकमन पटेल,शकील अनवर का कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा

महाकौशल खेल शिरोमणि 2025

शुची उपाध्याय क्रिकेट मंडला स्व पी पट्टाभी नायडू, वॉलीबॉल, मरणोपरांत ।

महाकौशल खेल रत्न 2025
  • सौरभ संकरन ताइक्वांडो
  • श्रीराम तिवारी बास्केटबॉल
  • गुलाब चंद्र गुप्ता कुश्ती भारतीय शैली
  • जितेंद्र सिंह राजपूत कुश्ती
  • काशी प्रसाद वर्मा एथलेटिक्स
  • जितेंद्र रजक एथलेटिक्स
  • शैलेंद्र सोनी वॉलीबॉल
  • डॉ ज्योति जाट हॉकी
  • संदेश यादव हॉकी
  • साहिल रजक फुटबॉल
  • नेहा यादव मॉडर्न पेंटथालान
  • आरती तिवारी कराते
  • शिवम गुप्ता योगासन स्पोर्ट्स
  • दक्ष हल्दकार बॉडीबिल्डिंग
  • हेमलता तिवारी कबड्डी
  • प्रांजल राठौर पावरलिफ्टिंग
  • परमजीत सिंह बॉक्सिंग
  • अनुराग चौबे जूडो
  • संतोष शिवहरे वेट लिफ्टिंग
  • पूजा बर्मन खो खो
  • विधि पंड्या वुशु
  • कामद मिश्रा शतरंज
  • विनय डेरिया स्ट्रेंथ लिफ्टिंग (दिव्यांग)
  • रागिनी वर्मा पर्वतारोहण
  • विकास शर्मा,कबड्डी, नरसिंहपुर
  • प्रणय लांजेकर कराटे बालाघाट
  • शुभांगी ब्रह्मे फुटबाल छिंदवाड़ा।
  • स्तुतय खेल संस्थान
  • क्रीड़ा भारती
  • आदर्श व्यायाम शाला रांझी
  • अंजुमन इस्लामिया मढ़ाताल
  • जेपी क्रिकेट अकादमी रानीताल
  • ईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब कांचघर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here