नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव

0

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में जगह बना ली। भारत ने पाकिस्तान को हराने के बाद ही ये कमाल किया और अब टीम इंडिया को अपना चौथा लीग मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ बुधवार यानी 18 फरवरी को खेलना है। नीदरलैंड्स के खिलाफ ये मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा जहां टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

भारतीय टीम में हो सकते हैं 3 बदलाव

भारतीय टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ अपनी प्लेइंग 11 में कम से कम 3 बदलाव कर सकती है और अपने अन्य खिलाड़ियों को टेस्ट कर सकती है। टीम इंडिया को अब कम से कम अगले दौर में पहुंचने की चिंता नहीं है ऐसे में वो अपने अन्य खिलाड़ियों को आजमा सकती है। नीदरलैंड्स के खिलाफ संभावना है कि इशान किशन को आराम दिया जाए और उनकी जगह संजू सैसमन को आजमाया जाए जिससे कि उन्हें भी फॉर्म में आने का मौका मिल सके।

सिराज की हो सकती है वापसी

चौथे लीग मुकाबले में इस बात की संभावना है कि जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाए और उनकी जगह मोहम्मद सिराज को मौका मिले, जिन्होंने पहले मैच में तीन विकेट लेकर प्रभाव छोड़ा था। इसके अलावा कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जा सकता है और अर्शदीप सिंह की वापसी हो सकती है। चूंकि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप एक लंबा टूर्नामेंट है, ऐसे में भारतीय टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ खिलाड़ियों को रोटेट करते हुए यह बदलाव कर सकती है।

इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। उनके बाद तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह और अक्षर पटेल मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। तेज गेंदबाजी आक्रमण में मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह की जोड़ी दिख सकती है, जबकि स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया जा सकता है।

नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह,अक्षर पटेल,अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मदसिराज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here