CWG में बड़ा मामला, पाकिस्तानी बॉक्सर होटल से गायब; पासपोर्ट भी छोड़ा

0

नई दिल्ली : पाकिस्तान मुक्केबाजी महासंघ (PBF) एक बार फिर विवादों में घिर गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाले पाकिस्तानी मुक्केबाज कुदरातुल्लाह ग्लास्गो में टीम होटल से अचानक लापता हो गए। बताया जा रहा है कि प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद वह बिना किसी को जानकारी दिए होटल छोड़कर चले गए। यह पहली बार नहीं है जब पीबीएफ ऐसे विवाद के कारण चर्चा में आया हो। इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के दौरान पाकिस्तानी मुक्केबाजों के विदेशी दौरे के बीच टीम से अलग होकर गायब होने या वापस देश नहीं लौटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ओलंपिक संघ ने बताया कि राष्ट्रमंडल खेलों में अपने भारवर्ग में हिस्सा लेने के बाद कुदरातुल्लाह टीम होटल से गायब हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ,’रोचक बात तो यह है कि पासपोर्ट टीम मैनेजर के पास होने के बावजूद वह गायब हो गया।’ राष्ट्रमंडल खेल 2022 के दौरान पाकिस्तान के दो मुक्केबाज सुलेमान बलोच और नजीरूल्लाह खान बर्मिघम में गायब हो गए थे जबकि पासपोर्ट दल प्रमुख के पास थे।

ग्लास्गो में पाकिस्तान की निराशा, केवल एक मेडल के साथ लौटी टीम

ओलंपिक क्वालिफायर 2024 में एशियाई स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज जोहेब रशीद अपने रूममेट की विदेशी मुद्रा और सामान चुराकर गायब हो गया था। पाकिस्तान का 36 सदस्यीय दल ग्लास्गो से सिर्फ एक कांस्य पदक लेकर लौटा जो महिला मुक्केबाज फातिमा जेहरा को मिला।

भारत को सौंपी गई 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की बैटन

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारत ने 2030 अहमदाबाद कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए दुनिया को औपचारिक न्योता दिया। संगीत, नृत्य, ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की थीम और शंकर महादेवन-मानुषी छिल्लर की प्रस्तुति ने भारत की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक पहचान को वैश्विक मंच पर भव्य अंदाज में पेश किया।

चौथे स्थान के साथ भारत का दमदार प्रदर्शन

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। भारतीय दल ने कुल 39 पदक अपने नाम किए, जिनमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल रहे। इस बार बॉक्सिंग भारत के लिए सबसे सफल खेलों में से एक रहा, जहां भारतीय मुक्केबाजों ने 10 पदक जीते। वहीं एथलेटिक्स में भी भारत का दबदबा देखने को मिला। ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 7 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 16 पदक जीतकर देश की झोली भर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here