ODI World Cup 2027 को लेकर बड़ा खुलासा, क्या रोहित-विराट फिर संभालेंगे टीम इंडिया की कमान?

0

नई दिल्ली : Cricket World Cup 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं और भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या Rohit Sharma और Virat Kohli अगले वनडे वर्ल्ड कप में खेलते नजर आएंगे या नहीं। अगले साल होने वाला यह टूर्नामेंट South Africa, Zimbabwe और Namibia की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा, जिसके लिए Board of Control for Cricket in India ने अपना रोडमैप तैयार करना शुरू कर दिया है।

मीडिया रिपोट के अनुसार इसी बीच BCCI सचिव Devajit Saikia का बयान चर्चा में है, जिसने रोहित और विराट के भविष्य को लेकर बहस और तेज कर दी है। दोनों दिग्गज खिलाड़ी टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे क्रिकेट और Indian Premier League में खेलते नजर आते हैं। ऐसे में 2027 वर्ल्ड कप उनके करियर का आखिरी बड़ा ICC टूर्नामेंट हो सकता है, जिस पर अब फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों की नजरें टिकी हुई हैं।

न्यूज एजेंसी PTI के हवाले से BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि साल 2027 के वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की तैयारियां लगातार चल रही हैं। इस प्लान को बनाने में क्रिकेट से जुड़े सभी बड़े और जरूरी लोगों की मदद ली जा रही है। मीडिया रिपोट के अनुसार उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को लेकर जो भी प्लानिंग हो रही है, उसे अभी मीडिया या बाहर के लोगों को नहीं बताया जाएगा। देवजीत सैकिया ने कहा बोर्ड के प्रमुख के तौर पर, हमारे पास एक्सपर्ट्स की एक बेहतरीन टीम है। हम सभी टीमों को साथ लेकर चलते हैं। जो भी फैसले लिए जाते हैं, उनमें क्रिकेट कमेटी, सिलेक्टर्स, सपोर्ट स्टाफ, हेड कोच और खुद खिलाड़ी भी शामिल होते हैं। हमारे बीच लगातार बातचीत होती रहती है।

मीडिया रिपोट के अनुसार उन्होंने आगे कहा कि इसीलिए हमें इस मुद्दे पर अलग से कोई खास बैठक करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह काम लगातार चलता रहता है। इसके अलावा मुझे नहीं लगता कि मुझे इन प्लान्स के बारे में मीडिया या आम लोगों के सामने कुछ भी कहना चाहिए, क्योंकि ये बहुत ही गुप्त और रणनीति से जुड़ी बातें हैं। मुझे इन्हें बाहर बताने का हक नहीं है। ये ऐसी बातें हैं जिन्हें बोर्ड मीटिंग के बंद कमरे के अंदर ही रहना चाहिए।

Rohit Sharma की बात करें तो वह इस समय अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आ रहे हैं और अपनी लय में भी दिख रहे हैं। लखनऊ में खेले गए दूसरे वनडे में रोहित ने सिर्फ 39 गेंदों में 48 रनों की तेज पारी खेलकर यह संकेत दे दिया कि वह अभी भी बड़े मंच के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

वहीं Virat Kohli इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि वह हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं। इसी वजह से उन्हें आराम दिया गया है। मीडिया रिपोट के अनुसार हालांकि उम्मीद की जा रही है कि जुलाई में England cricket team के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में वह मैदान पर वापसी कर सकते हैं। अगर दोनों खिलाड़ी फिट रहते हैं और फॉर्म में बने रहते हैं, तो Cricket World Cup 2027 में उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में भारतीय टीम का अनुभव और बल्लेबाजी क्रम दोनों और मजबूत हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here