US Open में बड़ा उलटफेर, शारीरिक परेशानी के बीच नोवाक जोकोविक पहले ही दौर में बाहर

0

नई दिल्‍ली : सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक सोमवार को यूएस ओपन 2026 के पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए। आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में उन्हें अर्जेंटीना के मारियानो नावोन ने कड़े संघर्ष के बाद शिकस्त दी। नावोन ने जोकोविक को 7-6 (5), 5-7, 4-6, 6-2, 6-1 के स्कोर से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

शुरुआती तीन सेट में पिछड़ने के बाद नावोन ने शानदार वापसी करते हुए लगातार दो सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अपने 25वें ग्रैंड स्‍लैम खिताब का पीछा कर रहे जोकोविक (Novak Djokovic) मुकाबले के दौरान काफी परेशान नजर आए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मैच के दौरान उन्‍हें उल्‍टी भी हुई, लेकिन उन्‍होंने साढ़े चार घंटे तक संघर्ष किया और पांच सेटों के मुकाबले में हारे। जोकोविक ने इतनी शारीरिक समस्‍या के बावजूद हार नहीं मानने वाला एटीट्यूड दिखाया।

जोकोविक की हालत ने बढ़ाई चिंता

पूर्व नंबर-1 जोकोविक अमेरिका की गर्मी से परेशान नजर आए। बीच मैच में सर्बियाई खिलाड़ी के हाल बिगड़े और विज्ञापन बोर्ड के पीछे जाकर उन्‍होंने उल्‍टी की। जोकोविक के हाल बुरे नजर आ रहे थे, लेकिन उन्‍होंने मैच बीच में नहीं छोड़ने का फैसला किया और जोकोविक का जज्‍बा देख दर्शकों में जोश भर दिया। हालांकि, पांचवें सेट में जोकोविक का शरीर जवाब दे गया। इस सेट के शुरू होने से पहले ही उन्‍होंने मेडिकल टाइमआउट लिया और कमर का उपचार कराया। फिजियो से उपचार के बाद जोकोविक ने अंपायर को बताया कि वो ठीक हैं और दर्द से लड़ते हुए उन्‍होंने मैदान संभाला।

अर्जेंटीनी खिलाड़ी का जोरदार प्रदर्शन

नोवाक जोकोविक की तबीयत और शारीरिक स्थिति मैच के दौरान काफी खराब हो गई थी, लेकिन अर्जेंटीना के मारियानो नावोन ने बेसलाइन से शानदार खेल दिखाते हुए उन्हें पांचवें सेट में वापसी का कोई मौका नहीं दिया। जब जोकोविक कोर्ट से बाहर निकल रहे थे, तब दर्शकों ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिवादन किया।

करीब साढ़े चार घंटे तक संघर्ष करने वाले जोकोविक ने भी दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके नोवाक जोकोविक के करियर को लेकर फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वह कब तक टेनिस खेलना जारी रखेंगे। वह पहले ही संकेत दे चुके हैं कि उनके संन्यास का समय करीब आ रहा है, हालांकि उनकी नजर 2028 ओलंपिक में हिस्सा लेने पर भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here