Malaysia Masters Badminton: बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

0

कुआलालंपुर: भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने गुरुवार को मलेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर के मैच में आयरलैंड के एनहाट गुयेन को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। श्रीकांत ने दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी गुयेन के खिलाफ 59 मिनट तक चले मुकाबले में 23-21, 21-17 से जीत हासिल की। श्रीकांत अंतिम आठ मुकाबले में फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव से भिड़ेंगे। पोपोव ने दूसरे दौर के मैच में एक अन्य भारतीय आयुष शेट्टी को 21-13, 21-17 से हराकर बाहर कर दिया। वहीं, सतीश करुणाकरण भी बाहर हो गए। उन्हें टोमा के भाई और युगल जोड़ीदार क्रिस्टो पोपोव से 14-21, 16-21 से पराजय मिली। युगल स्पर्धा में तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला ने फ्रांस के ली पालेर्मो और जूलियन मैयो की जोड़ी के खिलाफ 21-17, 18-21, 21-15 से जीत के साथ मिश्रित स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अब उनका मुकाबला चीन के जियांग जेन बैंग और वेई या शिन की जोड़ी से होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here