इंदौर की टीम को हराया, पारस मेहरा को मिला बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड
(NST News) भोपाल. गुना जिले के बीनागंज में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर स्तरीय अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता में मंडीदीप की ग्रेफाइट स्कूल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में सिक्का नंबर तीन, निपानिया इंदौर की टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
18 जुलाई को हुए इस फाइनल मुकाबले में जीत के साथ ही मंडीदीप की टीम ने गुजरात के गांधीनगर में सितंबर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता (नेशनल्स) के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टीम के प्रशिक्षक निर्मल यादव ने बताया कि पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया। पारस मेहरा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट टूर्नामेंट प्लेयर का पुरस्कार चाचौड़ा विधायक द्वारा प्रदान किया गया। जीत के बाद शहरवासियों और खेलप्रेमियों ने टीम को बधाइयां दीं।


