भोपाल। टेक्नोक्रेट्स इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में चल रहे सीबीएसई वेस्ट जोन बालिका फ़ुटबाल के तीसरे दिन आज खेले गए मुकाबलों में 14 वर्ष आयुवर्ग में सागर पब्लिक कटारा हिल्स ने आइकोनिक स्कूल को 3-0 से पराजित किया जबकि 17 वर्ष आयुवर्ग में सेंट जोसेफ को एड अरेरा कॉलोनी ने सागर पब्लिक रोहित नगर को 3-0 से हराया।
अन्य मैचों में विंध्याचल अकादमी भोपाल ने होली फेमली भोपाल को 7-0 से, सेंट रेफल इंदौर ने डिवआइन चाइल्ड स्कूल गांधीनगर गुजरात को 3-0 से, 19 वर्ष आयु वर्ग में एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल ने महात्मा गाँधी स्कूल राजस्थान को 3-0 से, बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी ने वात्सल्य स्कूल आनंद को 8-0 से, स्टेप बाई स्टेप स्कूल उदयपुर को सागर पब्लिक गाँधी नगर भोपाल ने 3-0 से पराजित कर अपने अपने आयुवर्ग के अगले दौर में प्रवेश किया। इस अवसर टी आई टी समूह के ग्रुप डाइरेक्टर अनुराग चौबे व् विद्यालय के निदेशक आर के दावे ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। स्पर्धा के पर्यवेक्षक डा विकास सक्सेना, टीआईटी समूह के खेल अधिकारी आर के शर्मा व अजय उपाध्याय उपस्थित रहे।


