फेडरर से भिड़ने वाला ‘कल्ट हीरो’ 10 साल बाद विम्बलडन लौटा, पत्नी के भरोसे की बदौलत की शानदार वापसी

0

लंदन। विम्बलडन 2016 में रोजर फेडरर के खिलाफ खेलकर दुनिया भर में चर्चा बटोरने वाले ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी मार्कस विलिस ने 10 साल बाद टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है। उस समय दुनिया के 772वें नंबर के खिलाड़ी रहे विलिस ने क्वालिफायर से मुख्य ड्रॉ तक पहुंचकर सबको चौंका दिया था। फेडरर के खिलाफ उनका शानदार लॉब शॉट आज भी प्रशंसकों को याद है। फेडरर से मुकाबले के बाद मिली लोकप्रियता ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी। चोटों, आर्थिक तंगी और डिप्रेशन के कारण विलिस ने 2018 में टेनिस छोड़ दिया। कोरोना महामारी के दौरान परिवार का खर्च चलाने के लिए उन्होंने अपने भाई की कंस्ट्रक्शन कंपनी में ईंट बिछाने का काम भी किया। बाद में एक पारिवारिक मित्र ने उनके कमबैक का खर्च उठाया, जबकि उनकी पत्नी जेनी ने दोबारा कोर्ट पर लौटने के लिए उनका हौसला बढ़ाया। 35 वर्षीय विलिस ने इस बार सिंगल्स की बजाय डबल्स पर ध्यान केंद्रित किया और अब वह दुनिया के शीर्ष डबल्स खिलाड़ियों में शामिल हैं। चार बच्चों के पिता विलिस टेनिस के साथ अपना पॉडकास्ट भी चलाते हैं। उनका कहना है कि अब उनकी जिंदगी में शोहरत से ज्यादा परिवार और जिम्मेदारियों की अहमियत है और फेडरर के खिलाफ खेला गया वह मुकाबला आज भी उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here