मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट एकेडमी ने शिवाय क्रिकेट एकेडमी को 5 विकेट से हराया

0

शौर्य बदोनिया का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन, 3 विकेट लेने के साथ जड़ा अर्धशतक

NST news, भोपाल. विश्वास सारंग क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट एकेडमी ने शिवाय क्रिकेट एकेडमी को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। कम स्कोर वाले इस मुकाबले में शौर्य बदोनिया ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवाय क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज अक्षत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदों में 65 रन बनाए। वहीं हर्ष केवट ने 18 और नित्यम माहेश्वरी ने 12 रनों का योगदान दिया। मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट एकेडमी की ओर से शौर्य बदोनिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि अमोघ रावत ने 2 विकेट हासिल किए।

148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत खराब रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। इसके बाद शौर्य बदोनिया ने जिम्मेदारी संभालते हुए 55 गेंदों में 50 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके शामिल रहे। अंतिम ओवरों में अंशुमान ने 21 गेंदों पर 27 रन की नाबाद तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को 28.5 ओवर में जीत दिला दी। शिवाय क्रिकेट एकेडमी की ओर से अक्षय ने 2 विकेट लिए, जबकि हर्ष केवट को 1 सफलता मिली। मुकाबले में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए शौर्य बदोनिया को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here