मयंक चतुर्वेदी हाउस क्रिकेट: दोनों ग्रुप में धोनी हाउस जीता  

0

भोपाल। मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी की इंटर हाउस प्रतियोगिता में आज धोनी हाउस ने विराट कोहली हाउस को एक विकेट से पराजित किया जबकि मिनी ग्रुप में भी धोनी हाउस ने सचिन हाउस को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

आज के पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी हाउस ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। कोहली हाउस ने बल्लेबाजी करते हुए 109/10 रन बनाए। कनव ने 45 रन का योगदान दिया। यशवर्धन ने 3, आशमान और प्रथम ने 2-2 विकेट लिए। धोनी हाउस ने 9 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मानस ने 32 व यशवर्धन ने नाबाद 22 रन बनाये। गर्व और भूपेन्द्र ने 2-2 विकेट लिए। यशवर्धन को दोहरे प्रदर्शऩ के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।

आज का दूसरा मैच मिनी ग्रुप में सचिन तेंडुलकर हाउस और महेंद्र सिंह धोनी हाउस के बीच हुआ। मैच में धोनी हाउस ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। धोनी हाउस ने बल्लेबाजी करते हुए 88 /10 रन बनाए। प्रिंस ने नाबाद 45 रन का योगदान दिया। पलक ने 3 विकेट लिए। सचिन तेंडुलकर हाउस बल्लेबाजी करते हुए 53 /10 रन पर आऊट हो गई। उदय ने 17 रन बनाए| आदविक और अमोघ रावत ने क्रमश: 2-2 विकेट लिए।प्रिंस को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार क्रिकेट कोच के डी गुप्ता और सुरेश खड़से द्वारा प्रदान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here