Mayank Chaturvedi Inter House Cricket: विराट कोहली हाउस 41 रनों से जीता

0

भोपाल: मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट में आज विराट कोहली हाउस ने सचिन तेंदुलकर हाउस को को 41 रन से हराया।

स्थानीय ओल्ड कैम्पियन मैदान पर आज विराट कोहली हाउस और सचिन तेंदुलकर हाउस के बीच मैच खेला गया। विराट कोहली हाउस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली हाउस ने 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 124 रन बनाए। ईशान तिवारी ने 36 रन बनाए जबकि अतिरिक्त 24 रन दिए। बाक़ी के कोई खिलाडी दहाई को संख्या पार नही कर सका। सचिन तेंदुलकर हाउस की तरफ से श्रेयस और आश्मन ने दो-दो विकेट जबकि हर्षित, अखंड सुशील सिंह ठाकुर,शुभ और सार्थक को एक-एक विकेट मिला।

जवाबी पारी खेलने उतरी सचिन तेंदुलकर हाउस की टीम ने 24 ओवर में 83 रन बनाकर ऑलआउट हो गई । हर्षित ने 20 रन जबकि पलक और फरहान ने 15-15 रन का योगदान दिया। विराट कोहली हाउस की तरफ से मानस और वेद पाठक ने 3-3 विकेट लिए जबकि प्रथम ने दो और ईशान और मन ने एक-एक विकेट लिया। ईशान तिवारी को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी व कोच कुमारी नेहा साहू व शुभम् शुक्ला एन आई एस क्रिकेट कोच द्वारा दिया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here