Mayank Smriti Inter House Cricket : विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी हाउस जीते

0

भोपाल: स्थानीय ओल्ड कैम्पियन मैदान पर खेली जा रही मयंक चतुर्वेदी स्मृति क्रिकेट अकादमी इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता में आज विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीते।

आज का पहला मैच :- विराट कोहली हाउस और सचिन तेंदुलकर हाउस के बीच खेला गया। विराट कोहली हाउस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिन तेंदुलकर हाउस की टीम 89 रन बनाकर ऑलआउट हो गई । भूपेंद्र ने 16 रन, अर्णव ने 14 रन जबकि वेद पाठक ने 10 रन बनाए। विराट कोहली हाउस की तरफ से हर्षित ने तीन, श्रेयस, अहान, अक्षत, सार्थक और कश्यप ने एक-एक विकेट विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी विराट कोहली हाउस की टीम 19 ओवर में 5 विकेट खोकर यह मैच 5 विकेट से जीत लिया। सचिन तेंदुलकर हाउस की तरफ से वेद और हर्षवर्धन ने दो-दो विकेट लिए जबकि मानस ने एक विकेट लिया। मैच मैं दोहरे प्रदर्शन के लिये हर्षित को मैन ऑफ द मैच चुना गया ।

आज का दूसरा मैच :-महेंद्र सिंह धोनी हाउस और विराट कोहली हाउस के बीच खेला गया। विराट कोहली हाउस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 25 ओवर में 7 विकेट होकर 123 रन बनाएं। प्रथम ने 35 रन, मानस ने 32 रन बनाए जबकि हर्षित ने 18 रन और सत्या ने 16 रन की पारी खेली। संस्कार और दक्ष ने दो-दो विकेट लिए जबकि गणेश और विराट को एक-एक विकेट मिला। जवाबी पारी खेलने उतरी महेंद्र सिंह धोनी हाउस की टीम ने 15 ओवर मे 7 विकेट खोकर 127 रन बनाकर यह मैच 3 विकेट से जीत लिया। दक्ष वशिष्ठ ने 33 रन, नित्यम ने 24 रन बनाए जबकि शिवांश ने 18 रन और गणेश ने 12 रन बनाए। विराट कोहली हाउस की तरफ से यशवर्धन और वेद पाठक ने दो-दो विकेट जबकि मन और प्रथम ने एक-एक विकेट लिया। महेंद्र सिंह धोनी हाउस ने यह मैच 3 विकेट से जीत लिया। मैच में दोहरे प्रदर्शन के लिए दक्ष वशिष्ठ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।बीडीसीए के सह सचिव शांति कुमार जैन में दोनों खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच प्रदान किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here