भोपाल। आज प्रतियोगिता में अंडर 18 टीमो के मध्य एक प्रदर्शन मेच खेला गया । मयंक वारीयर्स विरुद्ध मयंक टाइगर आदित्य ग़ौर के दोहरे प्रदर्शन से मयंक टाइगर विजयी। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मयंक वारियर्स ने 50 ओवर में 186/9 रन बनाए ,संजय मानिक ने 42 प्राराब्ध मिश्रा ने 27 पलाश चौधरी ने 24 रन बनाए ,मयंक टाइगर की ओर से आदित्य पाठक ने 4 ,आदित्य ग़ौर ने 3 व अतुल अग्निहोत्री ने 2 विकेट लिए । जवाबी पारी खेलते हुए मयंक टाइगर ने 47.3 ओवर में 187/8 रन बनाकर मैच को 2 विकेट से जीत लिया ,गौरव कुशवाह ने 69 ,अरबाज़ुद्दीन ने 39 व आदित्य ग़ौर ने 29 * रन बनाए । मयंक वारियर्स की ओर से अक्षय राजपूत ,प्रतीक परोलिया व अक्षत मीना ने 2-2 विकेट लिए ।मैच मैं दोहरे प्रदर्शन के लिए आदित्य ग़ौर को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया ।
आज के मैच (1):- कनारा क्लब विदिशा v/s क्रोसफिट
(2) साँची क्लब v/s नसरुल्लागंज

