महापौर इलेवन ने जीती विधायक ट्राॅफी हाॅकी प्रतियोगिता

0

भोपाल। मेजर ध्यानचंद हाॅकी स्टेडियम में खेली जा रही विधायक हाॅकी प्रतियोगिता में महिला/पुरूष वर्ग का फायनल मैच आज खेला गया। महिला वर्ग में महापौर इलेवन ने आरिफ फिडर सेन्टर को 3-1 से पराजित किया, तथा पुरूष वर्ग में महापौर इलेवन ने मध्यप्रदेश खेल अकादमी को 2-1 से हराया। विजेता टीमों को ट्राॅफी एवं 5000-5000 रूपये का नगद पुरस्कार माननीय उमाशंकर गुप्ता राजस्व मंत्री ने प्रदान किया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी जोश चाको, पार्षद एम.आई.सी शंकर मकोरिया, पार्षद राजेश खटीक, राजू अनेजा, विजय लांजीवार, आशुतोष तिवारी, राकेश जैन, नंदू सनान्से, राकेश जोशी, राकेश सरवैया, प्रभात सोनी, संतोष ब्रम्हभट्ट, गोपाल पुष्पद, बालकिशन मौर्य, सीताराम चैरसिया, प्रभात सोनी, नन्दू तेलकर, शैलेन्द्र निगम, धमेन्द्र शाह, प्रफुल्ल माहेश्वरी, नवीन रजक, दानिश खान, दीपक बिष्ट, आनंद आस्ट्रीया, आदि ने उपस्थित हुए।