महापौर ट्राफी इंदौर विद्यालयीन खुली बैडमिंटन स्पर्धा 

0
अवनी, जय,मिश्का और प्रफुल्ल को बैडमिंटन खिताब
इंदौर: इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन द्वारा इंदौर नगर निगम और मप्र ओलंपिक संघ के तहत आयोजित महापौर ट्राफी इंदौर विद्यालयीन खुली बैडमिंटन स्पर्धा में आठवीं कक्षा तक बालक और बालिका वर्ग खिताब प्रफुल्ल पाठक और मिश्का गुप्ता ने जीता, नवीं से 12 वीं कक्षा बालक और बालिका वर्ग में जय सोनी और अवनी नेकिये विजेता रहे, नेहरु स्टेडियम बैडमिंटन हाल में हुई इस स्पर्धा में आठवीं कक्षा तक बालिका फाइनल में पहले क्रम की मिश्का गुप्ता ने जन्या श्रीवास्तव को 21-15,21-6 से हराया, आठवीं कक्षा तक बालक वर्ग फाइनल में पहले क्रम के प्रफुल्ल पाठक ने दूसरे क्रम के आरवराज सिंह बग्गा को 21-10 21-13 से पराजित किया, 9वीं से 12 वीं कक्षा तक बालक वर्ग फाइनल में जय सोनी ने कनिष्क माल्वे को 21-10,21-12 से हराया
9वीं से 12 वीं कक्षा बालिका वर्ग फाइनल में पहले क्रम की अवनी नेकिये ने रोहिणी पाठक को 21-11,21-9 से पराजित किया, अदिति बम ने मनस्वी अरोरा को 15-11, 15-13 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया, नवीं से 12वीं कक्षा बालक वर्ग में तीसरे स्थान के मुकाबले में आदित्य उत्कर्ष ने दूसरे क्रम के युवराज तिवारी को 6-15,15-9,20-18 से हराया, आठवीं कक्षा तक बालक वर्ग में आर्य बम ने हर्षित पाटोदी को 15-5,15-13 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया, आठवीं कक्षा तक बालिका वर्ग में तनवी दुबे तीसरे स्थान पर रही, तनवी को रिद्धिमा सूद से वाकओवर मिला, राष्ट्रीय बैडमिंटन रेफरी धर्मेश यशलहा स्पर्धा के मुख्य निर्णायक थे, इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन सचिव आर पी सिंह नैयर और सह सचिव धर्मेश यशलहा के साथ ही साईं के निवृत्त बैडमिंटन प्रशिक्षक श्वेतांक वर्मा भी मौजूद थे, बैडमिंटन स्पर्धा में सवा तीन सौ से अधिक प्रविष्टियां आई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here