चैंपियंस लीग में एमबाप्पे और हालंद ने रचा इतिहास, मेसी के रिकॉर्ड पीछे छूटे

0

नई दिल्ली : किलियन एमबाप्पे ने चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए सबसे कम उम्र में 100 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। रियल मैड्रिड और रोमा के बीच खेले गए मुकाबले में 27 वर्षीय एमबाप्पे ने यह उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने सितंबर 2015 में 28 वर्ष की उम्र में बार्सिलोना की ओर से रोमा के खिलाफ खेलते हुए 100 चैंपियंस लीग मैच पूरे किए थे।

चैंपियंस लीग में एमबाप्पे-हालंद की ऐतिहासिक उपलब्धियां

एमबाप्पे ने मैड्रिड की 4-3 की जीत में पहले हाफ में बराबरी का गोल दागकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। चैंपियंस लीग में बुधवार को मेसी का केवल यह रिकॉर्ड ही नहीं टूटा बल्कि एक और रिकॉर्ड उनके नाम से चला गया। मैनचेस्टर सिटी के एर्लिंग हालंद ने पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाफ अपनी टीम की 2-4 से हार के दौरान दो गोल किए। इससे उनकी चैंपियंस लीग में कुल गोल की संख्या 60 मैच में 61 हो गई है। यूरोपीय फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था यूईएफए के अनुसार 26 साल और 85 दिन की उम्र में हालंद चैंपियंस लीग में 60 गोल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मेसी का रिकॉर्ड को एक दिन के अंतर से तोड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here