मीडिया इलेवन ने नेटलिंक-बीएसएनएन को 5 विकेट से हराया

0

भोपाल।मीडिया इलेवन ने नेटलिंक-बीएसएनएल टीम को 5 विकेट से हराया। ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेले गए आस वैलफेयर सोसायटी और भोपाल क्रॉसफिट द्वारा आयोजित फ्रेंडली मैच में नेटलिंक-बीएसएनएल टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 175 रन बनाए। जिसमें एएस सिंह देव ने 24 रन,अनुराग श्रीवास्तव ने 38 रन और दीपक भावसार ने 32 रनों की पारी खेली। मीडिया इलेवन के अनूप ने 2 और अनिल गुप्ता ने एक विकेट झटका। जवाब में मीडिया इलेवन के प्रभात शुक्ला (52रन) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। जबकि अनिल गुप्ता ने 41 रन और पीसी रजक ने 21 रन बनाए। नेटलिंक-बीएसएनएल की ओर से सतीश कुमार 2 विकेट लिए। कमलेश और आशीष को एक-एक सफलता मिली। मैन ऑफ द मैच अनिल गुप्ता को सोनल श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया।