नई दिल्ली : अभिषेक शर्मा ने मंगलवार (21 अप्रैल) की रात अपना नौवां टी20 शतक और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया। यह उनके आईपीएल करियर में पहला मौका था जब उन्होंने पूरे 20 ओवर तक बल्लेबाजी की। उनकी 135 रन की नाबाद पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद 242 रन के विशाल स्कोर तक पहुंची और दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हराकर शानदार जीत हासिल की।
इस पारी के बाद, उनके मेंटर युवराज सिंह ने अपने शागिर्द की जमकर तारीफ की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार युवराज सिंह ने X पर लिखा, ‘‘बल्ले को अपना काम करने दो! बहुत बढ़िया खेले अभिषेक सर!’’ अभिषेक शर्मा की 68 गेंद की इस पारी में 10 चौके और 10 छक्के शामिल थे। सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में ट्रैविस हेड (37) और हेनरिक क्लासेन (13 गेंदों पर नाबाद 37 रन) का भी अहम योगदान रहा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बढ़िया रही थी। केएल राहुल (37) और नितीश राणा (57) के बीच 45 गेंद 86 रन की साझेदारी हुई, लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की लय टूट गई। ईशान मलिंगा ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 रन देकर 4 विकेट लिए और दिल्ली कैपिटल्स को 195/9 के स्कोर पर ही रोक दिया। जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2026 की अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई, जबकि दिल्ली कैपिटल्स फिसलकर 5वें स्थान पर आ गई।
अभिषेक शर्मा ने मैच के बाद अपनी पारी के बारे में बात करते हुए कहा कि टीम की योजना पावरप्ले में आक्रामक खेलने की थी, लेकिन उन्हें जल्द ही परिस्थितियों का दोबारा आकलन करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक ने कहा, ‘‘जिस तरह से हमने शुरुआत की थी, मुझे लगा कि हमारे पास एक योजना है…, लेकिन विकेट थोड़ा धीमा था, इसलिए हमें अपनी योजना में फिर से बदलाव करना पड़ा। मैं बस पावरप्ले का फायदा उठाना चाहता था और दर्शकों का मनोरंजन करना चाहता था।’’
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक ने यह भी बताया कि जब तक पारी आगे नहीं बढ़ जाती, तब तक एक औसत स्कोर का अंदाजा लगाना आसान नहीं होता। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टीम के अंदर के माहौल को भी श्रेय दिया, जिसकी वजह से उन्हें आजादी से खेलने का मौका मिला। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक शर्मा ने कहा, ‘‘आपको कप्तान और कोच का पूरा समर्थन मिलना चाहिए… यह बहुत जरूरी है। 2024 में सनराइज़र्स का माहौल ही ‘गेम-चेंजर’ साबित हुआ। ऐसा लगा जैसे वे युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना चाहते हैं।’’
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक शर्मा ने यह भी कहा कि इस तरह की आजादी ने उनके प्रदर्शन को लगातार बेहतर बनाने में मदद की है। अपनी शानदार पारी के बाद उन्हें अपने मेंटर युवराज सिंह से भी काफी सराहना मिली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार युवराज सिंह ने ‘X’ पर लिखा, “बल्ले को अपना काम करने दो! तुम हर दिन बेहतर होते जा रहे हो। बहुत बढ़िया खेले अभिषेक सर! अपनी इस प्रक्रिया को जारी रखो।”
अभिषेक शर्मा ने मंगलवार (21 अप्रैल) की रात अपना नौवां टी20 शतक और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया। यह उनके आईपीएल करियर में पहला मौका था जब उन्होंने पूरे 20 ओवर तक बल्लेबाजी की। उनकी 135 रन की नाबाद पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद 242 रन के विशाल स्कोर तक पहुंची और दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हराकर शानदार जीत हासिल की।


