भोपाल में बन रहा अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, मंत्री सारंग ने दिए निगरानी के निर्देश

0

(NST News) भोपाल. बरखेड़ा नाथू में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने निर्देश दिए हैं कि अब निर्माण की निगरानी के लिए एक अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। यह अधिकारी गुणवत्ता, समय पर काम पूरा होने और उपयोगिता की देखरेख करेगा।

मंत्री सारंग ने कहा कि कॉम्पलेक्स में स्पष्ट साइनेज (सूचना बोर्ड), आधुनिक ऑडिटोरियम, आईटी रूम, सर्वर रूम और प्रशासनिक भवन बनने चाहिए। उन्होंने कैफेटेरिया, पार्किंग और फायर सेफ्टी की सुविधाएं बेहतर करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने स्पष्ट किया कि निर्माण से जुड़े किसी भी भुगतान से पहले खेल विभाग की अनुमति (एनओसी) जरूरी होगी।

बैठक में अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव, खेल संचालक राकेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। यह कॉम्पलेक्स भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए एक बेहतरीन स्थल बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here