मिशेल मार्श ने जीता एलन बॉर्डर मेडल, कप्तान पैट कमिंस को हराया

0

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराऊंडर मिशेल मार्श ने कप्तान पैट कमिंस को हराकर इस साल का एलन बॉर्डर मेडल जीत लिया है। कमिंस की कप्तानी में साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया दो आईसीसी ट्रॉफी (डब्ल्यूटीसी और वनडे विश्व कप) जीतीं लेकिन इसके बावजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने उनकी जगह शानदार फॉर्म में चल रहे मिशेल मार्श को चुना। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरान शॉन मार्श, मेग लैनिंग, आरोन फिंच और डेविड वार्नर को भी सम्मानित किया जोकि बीते साल ही रिटायर्ड हुए थे।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट पुरस्कार 2023
एलन बॉर्डर मेडलिस्ट : मिशेल मार्श
बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार : एशले गार्डनर
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी : उसमान ख्वाजा
वर्ष का पुरुष वनडे खिलाड़ी : डेविड वॉर्नर
वर्ष की महिला वनडे खिलाड़ी : बेथ मूनी
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष T20I खिलाड़ी : मार्कोस स्टोइनिस
वर्ष की महिला T20I खिलाड़ी : ताहिला मैकग्रा
वर्ष का पुरुष घरेलू क्रिकेटर : कैमरून बैनक्रॉफ्ट
वर्ष की महिला घरेलू क्रिकेटर : सोफी डे और एलिसे विलानी
ब्रैडमैन यंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर : फर्गस ओ'नील
बेट्टी विल्सन वर्ष की सर्वश्रेष्ठ युवा क्रिकेटर : एम्मा डी ब्रौघे
सामुदायिक प्रभाव पुरस्कार : एशले गार्डनर
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले : मार्ग जेनिंग्स और इयान रेडपाथ
बीबीएल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : मैथ्यू शॉर्ट
डब्ल्यूबीबीएल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : चमारी अथापथु
वूलवर्थ्स क्रिकेट ब्लास्टर ऑफ द ईयर : ताज बोवर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here