विधायक कप क्रिकेट: एसीइ क्लब ने रेलवे यूथ को 182 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया,खुशवंत ने जमाया शानदार शतक

0

भोपाल। विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में आयोजित तृतीय विधायक कप में आज एसीइ क्रिकेट क्लब ने रेलवे यूथ को 182 रनों से हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। खुशवंत को शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

गौतम नगर मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में आज एसीइ क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पूरे 35 ओवर खेलते हुए 265 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। खुशवंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक 100 रन व मनमोहन ने 55 रन बनाए। शोएब विराज और विवान ने 1 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे यूथ क्रिकेट अकादमी मात्र 83 रनों पर ऑल आउट हो गई। सार्थक ने सर्वाधिक ने 14 रन बनाए। खुशवंत ने 3 विकेट जबकि मनमोहन और आयुष्मान ने 2- 2 विकेट लिए। इस तरह एसीइ क्रिकेट अकादमी ने यह मैच 182 रनो से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाइ।खुशवंत को ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here