भोपाल: विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में आयोजित तृतीय विधायक कप में आज शिवाय क्रिकेट अकादमी और पॉलिन क्रिकेट अकादमी के बीच मैच हुआ जिसमें शिवाय क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पूरे ओवर खेलते हुए 242 रन बनाए जिसमें शिविक ने 71 रन और तन्मय ने 57 रन बनाए। अचिन ने 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पॉलिन क्रिकेट अकादमी 91 के निजी स्कोर पे ऑल आउट हो गई जिसमें प्रिंस ने सर्वाधिक 22 रन बनाए हर्ष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट और अर्णव ने 3 विकेट लिए।शानदार प्रदर्शन के लिए शिविक और हर्ष को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया।


