विधायक कप क्रिकेट: विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी बना चैंपियन 

0
विजेता टीम के कप्तान वंश बाथम ने शानदार शतक लगाने के बाद गेंदबाजी में भी किया कमाल

भोपाल। कप्तान वंश बाथम के शानदार शतक की मदद से तृतीय विधायक कप के फाइनल मैच मे आज विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी ने रेलवे गर्वित क्रिकेट को 86 रनों से पराजित कर टूर्नामेंट का चैंपियन बना। वंश को दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच फाइनल प्रदान किया गया। मैच के बीच खेल मंत्री विश्वास सारंग भी मैदान पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने मैदान पर पहुंचे।इस मौके पर आयोजन सचिव पंकज ठाकुर ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। गौतम नगर क्रिकेट मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में आज विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 35 रन पर 4 विकेट खोने के बाद विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के कप्तान वंश बॉथम ने पारी संभाली और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 105 रन जड़ दिए।उनका साथ देते हुए आरुष गुप्ता ने 33 और मेधांश यूके ने 23 रन बनाए। इसी तरह विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी ने 236 रन बनाए । विराट आरव और हनी ने 2- 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे गर्वित क्रिकेट अकादमी कबीर अग्रवाल और वंश बॉथम की शानदार गेंदबाजी के सामने नहीं टिक पाई और 150 रनों पर ऑल आउट हो गई। सक्षम ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। कबीर अग्रवाल 4 , वंश बॉथम 2 अभिनव चांगरानी 2 और लक्की यादव ने 1 विकेट लिए।इसी तरह विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी ने यह मैच 86 रनों से जीत लिया।विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के कप्तान वंश बॉथम को शानदार ऑल राउंड प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द फाइनल चुना गया।पुरस्कार वितरण सूर्यकांत गुप्ता पार्षद वार्ड 69,राकेश यादव बाबा भाई पार्षद 58,पूर्व पार्षद उपेंद्र तोमर, समाज सेविका प्रीतिमा तोमर और वरिष्ठ पत्रकार योगेंद्र व्यास के द्वारा दिया गया।

यह रहे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

मैन ऑफ़ द सीरीज : शौर्य राजपूत (विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी)।

बेस्ट बैट्समैन: कुशवंत सिंह ( एसीई क्रिकेट अकादमी )।

बेस्ट बॉलर:अभिनव चांगरानी ( विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी)।

बेस्ट विकेट कीपर: मेधाश उइके ( विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी)।

बेस्ट कैच: अर्णव चंद्रवंशी

(रेलवे गर्वित क्रिकेट अकादमी)।

बेस्ट फील्डर गामिनी उइके

( विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी)।

अपकमिंग प्लेयर: कबीर अग्रवाल (विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी )।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here