विधायक ट्राफी सरताज खुली जिला रैंकिंग मिनी सब जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा

0
विधायक ट्राफी मुक्केबाजी और फुटबॉल स्पर्धा भी
इंदौर: सरताज अकादमी द्वारा इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन के तहत आयोजित विधायक ट्राफी 66वीं सरताज खुली इंदौर जिला मिनी और सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन स्पर्धा 31 जनवरी से 3 फरवरी तक नेहरु स्टेडियम बैडमिंटन हाल में होगी, स्पर्धा आयोजन समिति अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह सोलंकी और इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन सचिव आर पी सिंह नैयर ने बताया कि स्पर्धा में 11,13और 15 वर्ष आयु के बालक और बालिका वर्ग के मुकाबले होंगे, 13और 15 वर्ष आयु वर्ग में युगल मुकाबले भी खेले जाएंगे
क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक गोलु शुक्ला स्पर्धा आयोजन समिति के संरक्षक और सरताज अकादमी प्रबंध निदेशक धर्मेश यशलहा स्पर्धा सचिव होंगे, स्पर्धा के लिए प्रविष्टियां 29 जनवरी तक स्पर्धा सचिव धर्मेश यशलहा, विशाल चांदवानी,सुधांशु व्यास, शालिनी परदेशी आदि को दी जा सकती हैं, स्पर्धा के विजेता -उपविजेता खिलाड़ियों को ट्राफी और इनामी राशि दी जाएगी, सभी प्रतियोगियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे, यह स्पर्धा इंदौर जिला टीम चयन स्पर्धा भी होगी
स्पर्धा आयोजन समिति अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि इंदौर क्षेत्र क्रमांक 3 विधायक गोलु शुक्ला के जन्मदिन अवसर पर बच्चों और युवाओं में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बैडमिंटन के साथ ही विधायक ट्राफी *मुक्केबाजी* और *फुटबॉल* स्पर्धा भी आयोजित की गई हैं, विधायक ट्राफी इंदौर संभागीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता 27 और 28 जनवरी को नेहरु स्टेडियम मुक्केबाजी एरेना में होगी जो इंदौर जिला मुक्केबाजी संगठन द्वारा आयोजित की जा रही हैं, विधायक ट्राफी जिला स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा 2 से 9 फरवरी तक चिमनबाग मैदान पर होगी, नकद इनामी राशि की यह स्पर्धा इंदौर फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर द्वारा आयोजित की जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here