MLC 2025: डिकॉक-पूरन फेल, मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क को चाहिए थे 20 गेंद पर 27 रन , CSK की टीम ने हराया

0

नई दिल्ली: MLC 2025 की शुरुआत फिन एलन की रिकॉर्डतोड़ 51 गेंदों में 151 रनों की पारी से हुई,तो सीजन का दूसरा मैच भी रोमांच से भरपूर रहा, जिसमें 40 ओवर तक उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एमएलसी 2025 का दूसरा मैच आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की स्वामित्व एमआई न्यूयॉर्क और चेन्नई सुपर किंग्स की टेक्सास सुपर किंग्स के बीच खेला गया टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ जीत के लिए 186 रनों का पीछा करते हुए एमआई न्यूयॉर्क की टीम ने खराब शुरुआत से उबरते हुए वापसी की फिर तीन रन से हार गई गई। टेक्सास सुपर किंग्स के लिए डेरिल मिचेल ने आखिरी ओवर में 9 रन डिफेंड किए। उन्होंने तजिंदर सिंह और नवीन-उल-हक की 9वें विकेट की जोड़ी के खिलाफ यॉर्कर और धीमी गेंदों क इस्तेमाल किया और सिर्फ 5 रन दिए।

लक्ष्य बहुत बड़ा नहीं था

टेक्सास सुपर किंग्स ने अद्भुत वापसी की। मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क को 20 गेंद पर 27 रन चाहिए थे। उसके पास छह विकेट थे। पावरप्ले में एमआई न्यूयॉर्क का स्कोर 3 विकेट पर 32 रन था। लक्ष्य बहुत बड़ा नहीं था,लेकि क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन के साथ-साथ अग्नि चोपड़ा काफी जल्दी आउट हो गए। एडम मिल्न और नूर अहमद ने विकेट चटकाए। मोनंक पटेल ने माइकल ब्रेसवेल के साथ पारी को संभाला। दोनों ने स्कोर को 3 विकेट पर 24 रन से 4 विकेट पर 121 रन तक पहुंचाया।

एमआई न्यूयॉर्क को चाहिए थे 26 रन 

ब्रेसवेल के 38 रन पर आउट होने के बाद कीरोन पोलार्ड ने मोनांक का अच्छा साथ दिया। उन्होंने 16 गेंद पर 32 रन बनाए, लेकिन वह और मोनांक लगातार गेंदों पर रन आउट हो गए। एमआई न्यूयॉर्क को 3 ओवर में 26 रन चाहिए थे, जो वह नहीं बना पाई। टेक्सास सुपर किंग्स के लिए डेवोन कॉनवे ने 65 और केल्विन सैवेज 53 रन की पारी खेली। इसके बदौलत उसने 6 विकेट पर 185 रन बनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here