MLC 2025: टेक्सास सुपर किंग्स ने सिएटल ओर्कास को 60 रन पर ढेर करके जीत की लगा दी हैट्रिक

0

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में भले ही चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अच्छा न रहा हो, लेकिन अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट 2025 में टेक्सास सुपर किंग्स का प्रदर्शन शानदार है। उसने 17 जून को सिएटल ओर्कास को 60 रन पर ढेर करके जीत की हैट्रिक लगा दी। वह अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। टेक्सास सुपर किंग्स की जीत के नायक जिया उल हक, नांद्रे बर्गर और नूर अहमद रहे। तीनों 3-3 विकेट लिए। सिएटल ओर्कास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टेक्सास सुपर किंग्स ने 6 विकेट पर 153 रन बनाए। सैतेजा मुक्कामल्ला ने 30 और मार्कस स्टोइनिस 28 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 25 रन बनाए,लेकिन 26 गेंद खेलीं। मिलिंद कुमार 18 और शुभमन रंजने 15 रन बनाकर नाबाद रहे। डेवोन कॉनवे 13 और कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 7 रन बनाए। सिएटल ओर्कास के लिए जसदीप सिंह और हरमीत सिंह ने 2-2 विकेट लिए। ओबेद मैक्कॉय और वकार सलामखेल ने 1-1 विकेट लिए।

सिएटल ओर्कास का स्कोर 7 विकेट पर 27 रन

सिएटल ओर्कास के टॉप ऑर्डर पर जिया उल हक और नांद्रे बर्गर ने कहर बरपाया। 5वें ओवर के बाद उसका स्कोर 5 विकेट पर 21 रन हो गया। इसके बाद रही सही कसर दो ओवर बाद नूर अहमद ने पूरी कर दी। उन्होंने दो विकेट लिए और सिएटल ओर्कास का स्कोर 7 विकेट पर 27 रन हो गया। टीम के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए।

नांद्रे बर्गर और नूर अहमद ने 3-3 विकेट

सिएटल ओर्कास के लिए आरोन जोंस ने 17 और जसदीप सिंह ने 12 रन बनाए। डेविड वॉर्नर 9 और हेनरिक क्लासेन गोल्डेन डक पर आउट हुए। काइल मेयर्स और हरमीत सिंह खाता नहीं खोल पाए। स्टीवन टेलर ने 4 और सिकंदर रजा ने 4 रन बनाए। सुजित नायक ने 5 रन बनाए। टेक्सास सुपर किंग्स के लिए जिया उल हक, नांद्रे बर्गर और नूर अहमद ने 3-3 विकेट लिए मार्कस स्टोइनिस ने 1 विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here