28.8 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

मॉडल स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन, दो कैटेगरी में दमदार प्रदर्शन

एनएसटी न्यूज, भोपाल। सेंट जॉर्ज स्कूल, बैरसिया रोड द्वारा आयोजित इंटर स्कूल खो-खो टूर्नामेंट में मॉडल स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पूरे टूर्नामेंट में मॉडल स्कूल ही ऐसी टीम रही जिसने दो अलग-अलग आयु वर्ग में फाइनल खेलकर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में मॉडल स्कूल ने डीएम स्कूल को 25-4 के भारी अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। मॉडल स्कूल के खिलाड़ियों ने मैच की शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल में मॉडल स्कूल का मुकाबला फादर एग्नेल स्कूल से हुआ। रोमांचक मुकाबले में मॉडल स्कूल मात्र 1 पॉइंट से हार गया और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम के प्रदर्शन की सभी ने सराहना की। टूर्नामेंट की दोनों श्रेणियों में फाइनल तक पहुंचने वाली मॉडल स्कूल ही एकमात्र संस्था रही। इसी दमदार प्रदर्शन के आधार पर स्कूल को ओवरऑल टूर्नामेंट चैंपियन घोषित किया गया। विद्यालय की प्राचार्य रेखा शर्मा, उप-प्राचारक आर.के. श्रीवास्तव, खेल अधिकारी दीवान चंद मौली और समस्त स्टाफ ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles