23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

मॉडल स्कूल के छात्रों ने जूडो में जीते गोल्ड

एनएसटी न्यूज, भोपाल। मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने जूडो प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल अपने नाम किए। इंदौर में आयोजित ओपन जूडो स्टेट चैंपियनशिप में विद्यालय के छात्र कृष्णा मालवीय ने -90 किग्रा वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। वहीं मानसी पटेल ने -70 किग्रा वेट कैटेगरी में गोल्ड और प्रतिज्ञा रजाक ने -63 किग्रा वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके अलावा 69वीं राज्य स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता में भी मानसी पटेल और प्रतिज्ञा रजाक ने अपने-अपने वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया।विद्यालय की प्राचार्य रेखा शर्मा, उप प्राचार्य आर.के. श्रीवास्तव, खेल अधिकारी दीवान चंद्र मौली एवं समस्त स्टाफ ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई और आशीर्वाद दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles