मॉडल स्कूल के प्रिंस तिवारी और अभिषेक ने राष्ट्रीय वॉलीबॉल में जीता गोल्ड

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। मॉडल स्कूल भोपाल के दो छात्रों ने खेलो भारत के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय स्तर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रिंस तिवारी ने मध्य प्रदेश टीम की कप्तानी की, जबकि अभिषेक ने खिलाड़ी के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में एमपी टीम ने पांडिचेरी को हराते हुए पहला स्थान हासिल किया। दोनों ही छात्र अब अंतर-ज़ोन प्रतियोगिता के लिए चयनित हो गए हैं। प्रिंस तिवारी इससे पहले स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रतियोगिता में भोपाल संभाग की टीम के कप्तान रहे और वहां भी पहला स्थान प्राप्त किया था। विद्यालय की प्राचार्य रेखा शर्मा, उप प्राचार्य आर.के. श्रीवास्तव और खेल अधिकारी दीवान चंद्र मौली ने छात्रों को सम्मानित किया। पूरे विद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here