मॉडल स्कूल के छात्रों ने टारगेट बॉल प्रतियोगिता में चमक बिखेरी, मध्य प्रदेश को मिले दो सिल्वर मेडल

0

भोपाल। मॉडल स्कूल के छात्रों ने 12वीं राष्ट्रीय स्तरीय टारगेट बॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और मध्य प्रदेश को दो अलग-अलग वर्गों में सिल्वर मेडल दिलाए। जूनियर बालक वर्ग में टीम ने उपविजेता स्थान हासिल किया, जिसकी कप्तानी रोहन शर्मा ने की। रोहन को टूर्नामेंट का बेस्ट डिफेंडर भी चुना गया। अनिकेत ने अपनी बेहतरीन फिनिशिंग के दम पर बेस्ट शूटर का खिताब जीता। सब जूनियर बालिका वर्ग में खुशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य को दूसरा सिल्वर मेडल दिलाया। उनके खेल ने टीम की लय बनाए रखी और निर्णायक मौकों पर बढ़त दिलाई। विद्यालय की प्राचार्य रेखा शर्मा, उप-प्राचार्य आर.के. श्रीवास्तव, खेल अधिकारी दीवान चंद्र मौली और पूरे विद्यालय स्टाफ ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here