22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

मोहम्मद शमी की जबरदस्त पारी, अजीत अगरकर को दिया जोरदार जवाब

नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर काफी चर्चा हो रही है। जहां एक तरफ भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर उन्हें अनफिट बता रहे हैं, वहीं शमी ने अपनी क्षमता साबित कर दी है। रणजी ट्रॉफी 2025 की शुरुआत से पहले ही शमी ने खुद को पूरी तरह फिट बताया था और उत्तराखंड के खिलाफ मुकाबले में अपने प्रदर्शन से इसे साबित भी कर दिया। उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर लगभग 40 ओवर गेंदबाजी की और 7 विकेट लेकर अपनी फिटनेस और मजबूती का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इस तरह कहीं ना कहीं मोहम्मद शमी ने अजीत अगरकर के उन्हें अनफिट करार देने वाले बयान को भी झुठला दिया है। अजीत अगरकर ने कहा था कि शमी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले पूरी तरह फिट नहीं थे। 4 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान हुआ था और 15 अक्टूबर से वह रणजी ट्रॉफी 2025 में अपनी टीम बंगाल के लिए खेल रहे हैं।

इससे पहले मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी में 5 मैचों में 9 विकेट लेकर शमी ने शानदार प्रदर्शन किया था। आईपीएल में भी वह मैदान पर दिखाई दिए थे। शमी ने अपने बयान में कहा था कि अगर वह आईपीएल और रणजी ट्रॉफी दोनों खेल रहे हैं तो वह कैसे अनफिट हो सकते हैं। इसके बावजूद, अजीत अगरकर ने उन्हें साफ तौर पर अनफिट बताया और रणजी ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन को ट्रैक करने की बात कही थी।

शमी ने दिखाया शानदार फॉर्म

मोहम्मद शमी ने बंगाल की ओर से उत्तराखंड के खिलाफ खेलते हुए पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में चार विकेट हासिल किए। उन्होंने पहली पारी में 14.5 ओवर फेंकते हुए 4 मेडन ओवर डालकर सिर्फ 37 रन खर्च किए और 3 विकेट लिए। दूसरी पारी में शमी ने 24.4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 7 मेडन ओवर डालकर 38 रन दिए और 4 विकेट झटके। पूरे मैच में उनकी इकॉनमी रेट 2 के अंदर रही। यानी शमी ने अपनी लय को फिर से हासिल किया, किफायती गेंदबाजी करते हुए महत्वपूर्ण विकेट भी लिए।

इस मैच की स्थिति की बात करें तो बंगाल की टीम जीत के करीब पहुंच चुकी है। पहली पारी में उत्तराखंड ने केवल 213 रन बनाए, जबकि बंगाल ने अपनी पहली पारी में 323 रन बनाकर 110 रन की बढ़त हासिल की। इसके बाद उत्तराखंड ने अपनी दूसरी पारी में 265 रन जोड़े, जिससे बंगाल को जीत के लिए 156 रन का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगाल ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी विकेट के नुकसान के 50 रन बना लिए हैं। ऐसे में रणजी ट्रॉफी 2025 के पहले राउंड के इस मैच में बंगाल जीत के करीब पहुंच चुकी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles