मोयरा सरिया इंटरनेशनल वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर आईटीएफ जे 60 ग्रेड-4 टेनिस चौंपियनशिप

0
मध्य प्रदेश के कनिष्क, अधिराज, विवान व पहल प्री-क्वार्टर फाइनल में

इंदौर: मध्यप्रदेश टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित व मोयरा सरिया द्वारा प्रायोजित इंटरनेशनल वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर आईटीएफ जे-60 ग्रेड-4 टेनिस चौंपियनशिप के मुख्य दौर के पहले राउंड में मध्यप्रदेश के कनिष्क खथुरिया, अधिराज ठाकुर, विवान बिदासरिया व पहल खराडकर ने क्रमशः बालक व बालिका वर्ग में जीत दर्ज कर प्री- क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। स्पर्धा का शुभारंभ इंदौर टेनिस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गढ़ा, मध्य प्रदेश टेनिस संघ के अध्यक्ष अनिल महाजन के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर भारतीय टेनिस संघ के महासचिव अनिल धूपर, आईटीसी ट्रस्टी अभिमन्यु सिंह गढ़ा, टूर्नामेंट डायरेक्टर अर्जुन धूपर व मुख्य रेफरी एंटोन डिसूजा उपस्थित थे । संचालन साजिद लोदी ने किया।

इन्दौर टेनिस क्लब में खेली जा रही अंतरराष्ट्रीय टेनिस स्पर्धा में खेले गए बालक वर्ग के पहले राउंड में मध्य प्रदेश के वाइल्ड कार्ड प्राप्त कनिष्क कथरिया ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए ओम विराम्स को आसानी से 6 -1, 6-3 से, मध्य प्रदेश के ही छठी वरीयता प्राप्त अधिराज ठाकुर ने अभिनव को 6-2, 6-0 से, मध्यप्रदेश के ही विवान बीदासरिया ने अर्णव हरिशंकर को 6-2,6-1 से पराजित कर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग के अन्य मुकाबलों में शीर्ष वरीयता प्राप्त समर्थ सहिता ने मनन अग्रवाल को 6-0, 6-3 से, सौरिष मोदी ने तीन घंटे के मैराथन मुकाबले में अहान मिश्रा को 7-6(5), 2-6, 7-6(1) से दूसरी वरीयता प्राप्त प्रानील शर्मा ने आरुष भल्ला को 6-0, 6-0 से हराया।

बालिका वर्ग के पहले दौर में मध्यप्रदेश की उभरती हुई खिलाड़ी पहल खराडकर ने अपर्णा खंडारे को 6-1, 6-3 से हराकर प्री- क्वार्टर फाइनल में पहुची। लेकिन मध्यप्रदेश की ही इंसिया महूवाला को पहले ही दौर में हर का सामना करना पड़ा। पहले दौर में आक्रुति सोनकुसारे ने इंसिया को 6-3, 6-0 से हराया। अन्य मुकाबलों में जया कपूर ने सानवी मिश्रा को 6-0, 6-1 से , नंदिनी कंसल ने अनुष्का भोला को 3-6, 6-3, 6-2 से , हरिदास सिंह ने दिशा कुमार को 6-4, 6-2 से पराजित कर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here