एक दशक में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन, विराट कोहली सबसे आगे; सचिन टॉप-5 से बाहर

0

नई दिल्ली : इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। हालांकि, जब बात किसी एक दशक में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाजों की होती है, तो तस्वीर बदल जाती है। इस सूची में विराट कोहली पहले स्थान पर काबिज हैं, जबकि क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर टॉप-5 में भी जगह नहीं बना पाते। यह आंकड़ा निश्चित रूप से चौंकाने वाला है और दोनों दिग्गजों के लंबे क्रिकेट करियर तथा अलग-अलग दौर में उनके प्रदर्शन की खास तस्वीर पेश करता है।

विराट कोहली का दबदबा, सचिन तेंदुलकर टॉप-5 से बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 28359 रन बनाए हैं और इसमें से सबसे ज्यादा रन उन्होंने 2010 के दशक में बनाए थे। 2010 के दशक में यानी 2010 से लेकर 2019 के बीच कोहली ने कुल 20,018 रन बनाए थे और वो एक दशक में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रिकी पोटिंग हैं जिन्होंने 2000 के दशक में यानी साल 2000 से लेकर 2009 के बीच 18,962 रन बनाए थे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दशक में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज जैक कैलिस मौजूद हैं जिन्होंने भी 2000 के दशक में कुल 16,777 रन बनाए थे जबकि चौथे स्थान पर श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी महेला जयवर्धने मौजूद हैं जिन्होंने 2000 के दशक में 16,304 रन बनाए थे। इस लिस्ट में 5वें स्थान पर कुमार संगकारा हैं जिन्होंने 2000 के दशक में ही 15,999 रन बनाए थे।

इस लिस्ट में छठे स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 664 मैच खेले थे और इनकी 782 पारियों में उन्होंने कुल 34357 रन बनाए थे। इसमें से ज्यादा रन उनके बल्ले से 2000 के दशक में निकले थे और तेंदुलकर ने 2000 के दशक में यानी साल 2000 से लेकर 2009 के बीच कुल 15,942 रन बनाए थे। वैसे भारत की तरफ से एक दशक में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर हैं तो वहीं कोहली पहले स्थान पर हैं।

एक दशक में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले टॉप-6 भारतीय

20,018 रन- विराट कोहली (IND) – 2010 का दशक
18,962 रन- रिकी पोंटिंग (AUS) – 2000 का दशक
16,777 रन- जैक कैलिस (SA) – 2000 का दशक
16,304 रन- महेला जयवर्धने (SL) – 2000 का दशक
15,999 रन- कुमार संगकारा (SL) – 2000 का दशक
15,942 रन- सचिन तेंदुलकर (IND) – 2000 का दशक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here