वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैम्पियनशिप में mp अकादमी ने हासिल किये 3 पदक

0

भोपाल : 11 नवम्‍बर,वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैम्पियनशिप-2024 का आयोजन 9 से 13 नवंबर तक दिल्ली में किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस चैम्पियनशिप में आज खेल अकादमी की खिलाड़ी कु. नीरू ढांडा ने रजत पदक अर्जित किया। इसके पहले खेल अकादमी के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने रायफल में एक स्वर्ण और एक रजत पदक 10 नवंबर को हासिल किया था। चैम्पियनशिप में खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 3 पदक अर्जित किये हैं।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और नीरू ढांडा को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। प्रतियोगिता में चैक रिपब्लिक की जीना हार्डलीकोवा ने स्वर्ण और भारत की कीर्ति गुप्ता ने काँस्य पदक अर्जित किया। नीरू ढांडा ने कुल 43 अंक अर्जित कर फायनल में रजत पदक अर्जित किया। फायनल जीतने वाली चैक रिपब्लिक की खिलाड़ी ने 45 अंक अर्जित किये। वहीं काँस्य पदक अर्जित करने वाली कीर्ति गुप्ता ने 32 अंक अर्जित किये।

खुशी, प्रज्ञा और अंजलि ने फेंसिंग में जीता कांस्य पदक

उधर ऑल इण्डिया इंटर यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप का आयोजन 6 से 10 नवंबर तक जम्मू में किया गया। इस चैम्पियनशिप में खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट में काँस्य पदक अर्जित किया। खेल अकादमी के फेंसिंग खिलाड़ी खुशी दभाड़े, प्रज्ञा सिंह, अंजलि बाथरे और अंजू परिहार ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए ईपी महिला टीम स्पर्धा में काँस्य पदक हासिल किया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेल अकादमी के सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here