एसजीएफआई में मप्र ने पूर्व चैंपियन कनार्टक को हराया

0

भोपाल। 64वी एसजीएफआई राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में मप्र की अंडर-19 बॉयज टीम ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई है। हैदराबाद में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में मंगलवार को मध्यप्रदेश की टीम ने पूर्व नेशनल चैंपियन कर्नाटक को 35-22, 35-29 अंको से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।