भोपाल: साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 28 से 31 मार्च 2024 तक हरियाणा के पंचकुला में 20वीं राष्ट्रीय माउंटेन साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। भोपाल जिला साइकिलिंग एसोसिएशन (बीडीसीए) के तत्वावधान में पंडित खुशीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज स्थित मप्र टीम का चयन किया गया, जिसमें 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। नगर निगम सभापति किशन सिंह सूर्यवंशी की उपस्थिति में यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इन सभी चयनित खिलाडिय़ों का 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रायसेन रोड स्थित ग्राम समरधा में आयोजित किया जायेगा। बीडीसीए सचिव डॉ. विशाल सिंह सेंगर ने कहा कि यह तीसरा वर्ष है जब मध्य प्रदेश एमेच्योर साइकिलिंग एसोसिएशन ने हमें मध्य प्रदेश की माउंटेन साइक्लिंग टीम का चयन करने का अवसर दिया है। भोपाल जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के संरक्षक अरुणेश्वर सिंह देव ने खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे। इस कार्यक्रम में सचिव बीएस राजपूत, मध्य प्रदेश एमेच्योर साइक्लिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएन सिंह, कोषाध्यक्ष शुभम ठाकुर, अन्य पदाधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

चयनित खिलाडिय़ों की सूची
एलिट मैन: प्रिंस नगर 317, शैलेश कुमार सोमवंशी 313, अमोघ सहाय314।
एलिट वुमेन: हेमलता धाकड़ 301, चेल्सी राजपूत 302, आकांशा रशीक 310।
जूनियर मैन: अनंत सिंह मेहरा 309, कृष मंडोली 324, अंश पॉल 307।
सब जूनियर मैन : शिव कुमार पटेल327, प्रतेश तिवारी 305, अमित प्रजापति 323।
सब जूनियर : काजल कुमावत 315, अभय सिंह 318, अरुश अयम 304, श्रेया तिवारी 319।
सीनियर वुमेन: जोया जावेद 308, नव्या कलिहारा 326, राधिका मोरिया 312।


