मप्र के खिलाड़ियों ने दिल्ली में जीते 62 पदक

0
रानी कमलापति स्टेशन पर रविवार को टीम के लौट के बाद भविष्य स्वागत किया गया
रानी कमलापति स्टेशन पर रविवार को टीम के लौट के बाद भविष्य स्वागत किया गया

– 12वीं अंतरराष्ट्रीय कराते स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया
भोपाल। नई दिल्ली में संपन्न हुई 12वीं अंतरराष्ट्रीय कराते स्पर्धा में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने 20 स्वर्ण, 20 रजत और 22 कांस्य पदक सहित कुल 62 पदक अपने नाम किए। चैंपियनशिप में राज्यवार स्थिति में मप्र दूसरे स्थान पर रहा। खिलाड़ियों की संख्या और पदकों के औसत के आधार पर उज्बेकिस्तान ओवरआल चैंपियन बना। वहीं ईरान दूसरे और नेपाल तीसरे स्थान पर रहा। मप्र टीम में ज्यादातर खिलाड़ी भोपाल के हैं। ज्यादातर खिलाड़ी सेंट थामस कराते अकादमी के छात्र हैं और कोच शिवा सोनी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

मप्र के खिलाड़ियों ने दिल्ली में जीते 62 पदक
मप्र के खिलाड़ियों ने दिल्ली में जीते 62 पदक

विजेता खिलाड़ी
लावण्या बत्रा (दो स्वर्ण), आरोही सोनी (दो स्वर्ण), दीक्षा सिंह (दो स्वर्ण), आदर्श जोशी (एक स्वर्ण, एक रजत), कामाक्षी नानक (दो स्वर्ण), विराज दिनेश नायर (दो स्वर्ण), प्रेमलता आर्मो (दो स्वर्ण), जीविका सिंह (एक स्वर्ण, एक रजत), सनवी पांडे(एक स्वर्ण, एक रजत), पंखुड़ी विश्वकर्मा (एक रजत, एक कांस्य), विवान पांडे (एक रजत, एक कांस्य), समर्थ सेंगर (एक रजत), सार्थक सेंगर (एक स्वर्ण, एक कांस्य), हिमांशु चौहान (एक स्वर्ण), नौमिशी दुबे (दो कांस्य), विश्व दुबे (दो रजत), नव्या चतुर्वेदी (दो रजत), आकृति शुक्ला (एक कांस्य), दिव्या अग्रवाल (रजत), नीति त्रिवेदी (कांस्य), आर्य त्रिवेदी (दो कांस्य), आनंदिता त्रिवेदी (एक रजत एक कांस्य), श्रृष्टि ठाकुर (एक स्वर्ण, एक कांस्य), रतनदीप कबाडे (स्वर्ण), प्रथमेश सियोटे (रजत), सिद्धांत सिंह (स्वर्ण), आरव जैन (रजत), नव्या समाधिया (रजत, कांस्य), लिपिका घटोडे (रजत, कांस्य), प्रियंका पाठक (कांस्य), आदित्य गिरी (कांस्य), आदर्श सिंह (एक स्वर्ण, एक कांस्य), अनुज शर्मा (कांस्य), दर्शना श्रीवास (दो रजत), उत्कर्ष साहू (कांस्य)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here