हैदराबाद में MP रोप स्किपिंग टीम का धमाकेदार प्रदर्शन, 67 मेडल जीतकर रचा इतिहास

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। मध्य प्रदेश की रोप स्किपिंग टीम हैदराबाद में आयोजित 26वीं RSFI नेशनल रोप स्किपिंग जंप रोप चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 67 मेडल जीतकर लौटी। यह प्रतियोगिता 28 से 30 नवंबर 2025 तक हुई, जिसमें प्रदेश की 83 सदस्यीय टीम ने 28 गोल्ड, 22 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज हासिल किए। देशभर की सैकड़ों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद मध्य प्रदेश ने अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 सहित सभी आयु वर्गों में अपना दबदबा बनाए रखा। गर्ल्स टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती, जबकि बॉयज़ टीम तीसरे स्थान पर रही। टीम ने स्पीड, एंड्योरेंस, फ्रीस्टाइल, डबल डच और सिंक्रोनाइज्ड इवेंट्स में बेहतरीन तालमेल और कौशल दिखाया। रोप स्किपिंग एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के महासचिव शैलेश शुक्ला ने बताया कि 79 खिलाड़ियों और 4 कोचों ने अद्भुत अनुशासन और मेहनत से यह सफलता हासिल की। टीम के भोपाल लौटने पर खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और कई जिलों में सम्मान समारोह की तैयारी हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here