34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

मध्यप्रदेश स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में खेल अकादमी के खिलाड़ियों का जलवा, जीते 12 स्वर्ण, 6 रजत और 6 कांस्य सहित 24 पदक

(NST News) भोपाल. मऊ, इंदौर में 7 से 14 अगस्त तक आयोजित 28वीं मध्यप्रदेश स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप 2025 में म.प्र. राज्य खेल अकादमी के निशानेबाजों ने अपने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 24 पदक अपने नाम किए। इनमें 12 स्वर्ण, 6 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं।  खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस शानदार प्रदर्शन के लिए सभी खिलाड़ियों, कोच और प्रशिक्षण टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता राज्य में निशानेबाजी के मजबूत भविष्य की गवाही है। उन्होंने कहा कि खेल अकादमी के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

राज्य खेल अकादमी के इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, कोचिंग स्टाफ के पेशेवर मार्गदर्शन और खेल विभाग की बेहतर सुविधाओं को जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की उपलब्धियां न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाती हैं, बल्कि प्रदेश में शूटिंग खेल के प्रति युवाओं की रुचि भी बढ़ाती हैं। म.प्र. राज्य खेल अकादमी के कोचों का कहना है कि इन पदकों के पीछे खिलाड़ियों का अनुशासन, रोजाना का कठोर अभ्यास और मानसिक मजबूती है। आने वाले दिनों में इन खिलाड़ियों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

स्वर्ण पदक विजेता

एम्मेनुअल जेकब – 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल (पुरुष वर्ग), 50 मीटर फ्री स्टाइल पिस्टल (सीनियर वर्ग)

युग प्रताप सिंह – 10 मीटर एयर पिस्टल (पुरुष और जूनियर वर्ग), पुरुष टीम और जूनियर टीम इवेंट (साहिल चौधरी और जतिन के साथ)

विदुषी श्रृंगऋषि – 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल (सीनियर और जूनियर वर्ग)

विराज परिहार – पुरुष स्पोर्ट्स पिस्टल

राजवर्धन सिंह गौर – यूथ वर्ग (पुरुष), यूथ टीम इवेंट (साहिल चौधरी और अर्नव दसोरे के साथ)

रजत पदक विजेता

अर्नव दसोरे – 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल (पुरुष वर्ग), 50 मीटर फ्री स्टाइल पिस्टल (सीनियर वर्ग), 50 मीटर फ्री स्टाइल पिस्टल (जूनियर वर्ग)

प्रतिक्षा द्विवेदी – 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल (जूनियर वर्ग)

कांस्य पदक विजेता

जतिन – 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल (पुरुष वर्ग)

देवजीत सिंह डोगरे – पुरुष स्पोर्ट्स पिस्टल

अर्नव दसोरे – 50 मीटर फ्री स्टाइल पिस्टल (जूनियर वर्ग)

साहिल चौधरी – 10 मीटर एयर पिस्टल (यूथ वर्ग)

प्रतिक्षा द्विवेदी – 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल (सीनियर वर्ग)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles