एसजीएफ़आई इंटर स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप: सेंट थेरेसा, सागर पब्लिक स्कूल और आईईएस की जोरदार जीत, फाइनल की राह हुई आसान

0

(NST News) भोपाल. आईईएस पब्लिक स्कूल में चल रही एसजीएफ़आई इंटर स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में मंगलवार का दिन जीत के जश्न और तालियों की गड़गड़ाहट से भरा रहा। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में सेंट थेरेसा, सागर पब्लिक स्कूल रोहित नगर, बिलाबॉन्ग और आईईएस पब्लिक स्कूल की टीमों ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया।

अंडर-14 गर्ल्स वर्ग में सेंट थेरेसा की टीम ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 11-2 से हराकर खेल की शुरुआत जीत के साथ की। अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में सागर पब्लिक स्कूल रोहित नगर ने बेहद रोमांचक मुकाबले में सागर पब्लिक स्कूल साकेत नगर को 16-15 से मात दी, जबकि सागर पब्लिक स्कूल गांधी नगर ने फादर एग्नेल स्कूल को 7-2 से हराया। बिलाबॉन्ग ने जीवीएन स्कूल को 8-0 के बड़े अंतर से शिकस्त दी और आईईएस पब्लिक स्कूल ने एसपीएस गांधी नगर को 20-14 से पछाड़ा। आईईएस यूनिवर्सिटी के सीईओ देवांश सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें जीत की शुभकामनाएं दीं। टूर्नामेंट में कुल 450 से अधिक छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं, जो लीग और नॉकआउट चरणों में अपना दमखम दिखा रहे हैं।  अब इन विजेता टीमों के बीच सेमीफाइनल और फाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे, जहां असली ‘कोर्ट का बादशाह’ तय होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here